National

IPL जीत के बाद Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे Virat Kohli, पत्नी संग लिया आशीर्वाद

क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की टीम आरसीबी ने हाल ही में आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। ऐसे में इस जीत के बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। जहां दोनों अपनी कार से उतरे और नंगे पैर ही केली कुंज आश्रम के अंदर गए। उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

anushka sharma

IPL जीत के बाद Premanand Maharajसे मिलने पहुंचे Virat Kohli

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा IPL खिताब जीतने के दो दिन बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे। सुबह करीब 7 बजे मास्क पहनकर दोनों सीधे आश्रम के अंदर नंगे पैर गए और प्रेमानंद जी महाराज से मिले। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। जिसपर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

anushka sharma

संत Premanand ji Maharaj से 7वीं मुलाकात

बताते चलें कि विराट और अनुष्का की प्रेमानंद जी से ये सातवीं मुलाकात है। इसी साल 20 अप्रैल को भी दोनों उनसे मिलने पहुंचे थे। इससे पहले वो बेटे अकाय के जन्मदिन के दिन भी यहां आए थे। इस साल की बात करें तो ये उनकी संत प्रेमानंद महराज से तीसरी मुलाकात है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें