PCS परीक्षा पास कर SDM बनी हरिद्वार की काजल सैनी, परिजनों का नाम किया रोशन

रुड़की के झबरेड़ा के सढौली गांव की काजल सैनी ने एसडीएम बनकर अपने साथ-साथ अपने परिवार और अपने गांव का नाम रोशन किया है। जिसके बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
किसान की बेटी बनी SDM
बता दें काजल सैनी झबरेड़ा के पास स्थित सड़ौली गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता रामकुमार एक किसान हैं, जबकि उनकी मां राजदुलारी एक गृहिणी हैं। काजल याद करती हैं कि अपने बचपन के दिनों में, उनके गांव के एक शिक्षक अमरनाथ उन्हें SDM की भूमिका के बारे में बताया करते थे, हालांकि उस समय वह इस बात को पूरी तरह से समझ नहीं पाई थीं।
प्रशासनिक सेवाओं की तरफ़ था झुकाव: काजल
BAMS की पढ़ाई पूरा करने के बाद, काजल को लगा कि शायद वह आयुर्वेद के क्षेत्र में बहुत ज़्यादा आगे नहीं बढ़ पाएगी, क्योंकि उसका असली झुकाव प्रशासनिक सेवाओं की तरफ़ था। इसलिए, उसने UPSC परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। उसने सिविल सेवा परीक्षा दी, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाई। इसके बाद, 2021 में, उसे PCS और Lower PCS परीक्षाओं में भी कोई सफलता नहीं मिली।
माता-पिता को दिया श्रेय
काजल का कहना है कि अक्टूबर 2025 में, उसने Assistant Review Officer की परीक्षा पास कर ली और सचिवालय में अपना काम शुरू कर दिया। फिलहाल, वह इसी पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। काजल बताया कि उसकी सफलता में सबसे बड़ा योगदान उसके माता-पिता का रहा, जिन्होंने सिर्फ़ बेटी होने की वजह से उसकी शादी को प्राथमिकता देने के बजाय उसे अच्छी शिक्षा दिलाने पर ध्यान दिया।
काजल के घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
SDM बनने के बाद काजल के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने भी उनके आवास पर पहुंचर कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। SDM पद पर चयन होने के बाद से ही काजल और उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नही रहा।