International News

अमेरिका में भारतीयों पर बड़ी कार्रवाई!, 30 को किया गिरफ्तार, जानें वजह

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। यहां 30 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल अवैध प्रवासियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। लेकिन इस बार भारी संख्या में भारतीय शामिल है। ये सभी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। साथ ही कमर्शियल ट्रक चालक के तौर पर काम भी कर रहे है। ऐसे में फेडरल ऑपरेशन (संघीय अभियान) के तहत करीब 30 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमेरिका में 30 भारतीयों को किया गिरफ्तार

सभी भारतीयों को फेडरल ऑपरेशन के अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अमेरिका से इन सभी को डिपोर्ट किया जाएगा। सोमवार, एक जून को अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (USCBP) ने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि 11-15 मई के सप्ताह के दौरान ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे। जिनमें से 36 सेमी-ट्रक चालक हैं।

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 36 अवैध सेमी-ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से 30 भारत से थे। तो वहीं 6 मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस से थे। कुछ के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों के वाणिज्यिक चालक लाइसेंस थे। तो जबकि कुछ के कोई भी चालक लाइसेंस नहीं था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें