Haridwar NewsHighlight

कांवड़ यात्री को गोली मारने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP बोले कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बता दें बीते दिन पहले आरोपियों ने शख्स को खुलेआम गोली मारकर घायल कर दिया था 

मामूली कहासूनी के चलते हुआ था विवाद 

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों की 6-7 बाइक सवार युवकों से मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने हरियाणा के पानीपत निवासी अजय को गोली मार दी। घायल अजय को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। 

तीन आरोपी फरार 

घटना की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर मुख्य आरोपी शिवराज को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित पकड़ लिया। इसके बाद आदित्य कुमार, हेमंत कुमार और वंश गुप्ता को भी हिरासत में ले लिया गया। जबकि तीन आरोपी अभी फरार है।

धर्मनगरी में कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: SSP 

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं  में मुकदमा दर्ज कर लिया है।अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। SSP हरिद्वार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें