UttarakhandHaldwani News

उत्तराखंड की व्लॉगर को फौजियों की बीवी पर टिप्पणी करना पड़ा भारी!, FIR दर्ज, अब मांग रही माफी

सोशल मीडिया के इस दौर में कब कौन सा बयान रातों-रात बवाल खड़ा कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। ताजा मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है। यहां हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरनाप्रदर्शन कर चर्चाओं में आई दीक्षा पांडे ने अपनी एक वीडियो में फौजियों की पत्नियों पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। अब इस हंगामें के बीच दीक्षा ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वो माफी मांगती नजर आ रही है। चलिए शुरुआत से जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

उत्तराखंड की व्लॉगर को फौजियों की बीवी पर टिप्पणी करना पड़ा भारी

दरअसल हल्द्वानी की चर्चित व्लॉगर दीक्षा पांडे अपने एक विवादित बयान को लेकर विवादों में घिर गईं हैं। वीडियो में दिक्षा पांडे कहती नजर आईं कि, “पति फौज में और बीवी मौज में…” इसके साथ ही दिक्षा पांडे ने पहाड़ों की महिलाओं के लिए भी कई बातें कहीं। देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

“पति फौज में और बीवी मौज में…”- व्लॉगर दीक्षा पांडे

सेना से जुड़े एक संवेदनशील विषय पर इस तरह की टिप्पणी करने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दीक्षा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पहाड़ी आर्मी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ने दीक्षा पांडे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी।

व्लॉगर के खिलाफ FIR दर्ज

महिला मोर्चा का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ सैनिकों की पत्नियों का अपमान है। बल्कि सेना के सम्मान को भी ठेस पहुंचाती है। उन्होंने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

खुद सैन्य परिवार से आती है व्लॉगर

बताते चलें कि दिक्षा पांडे खुद एक सैन्य परिवार से आती है। उनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं। चारों तरफ से हो रही आलोचनाओं और पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद दीक्षा पांडे ने सफाई देते हुए माफी मांग ली है। दिक्षा पांडे का कहना है कि मेरा उद्देश्य सभी फौजियों की पत्नियों पर टिप्पणी करना नहीं था।

वीडियो जारी कर मांग रही माफी

दीक्षा के मुताबिक उन्होंने ये वीडियो एक महिला को जवाब देने के लिए बनाया था। जो लंबे समय से उनके खिलाफ वीडियो बनाकर उनपर लांछन लगा रही थी। दीक्षा ने दावा किया कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। भले ही दीक्षा पांडे ने अपनी सफाई दे दी हो और माफी मांग ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है। एक तरफ कुछ लोगों का मानना है कि गलती का अहसास होने पर उन्हें माफ कर देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कई लोग अभी भी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें