इतिहास दोहराएंगे Sunny Deol!, इस दिन रिलीज होगा Batwara 1947 Teaser?

Sunny Deol Batwara 1947 Teaser Date: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर सुर्खियों में है। जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म बटवारा 1947 (लाहौर 1947) सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन उससे पहले ही फिल्म चर्चा में बनी हुई है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ये फिल्म बन रही है। हिस्टोरिकल ड्रामा इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इसी बीच अपडेट आया है कि बटवारा 1947 (Batwara 1947) की पहली झलक कब देखने को मिलेगी? चलिए जानते है।
कब रिलीज होगा बटवारा 1947 का टीजर
सनी इस फिल्म के जरिए फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के साथ सालों बाद वापसी कर रहे हैं। अब इसी बटवारा 1947 के टीजर को लेकर अपडेट सामने आया है। दरअसल पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार बटवारा 1947 का पहला टीजर 15 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा।
बताते चलें कि पहले इस मूवी का नाम लाहौर 1947 (Lahore 1947) था। जिसके बाद अब इसका नाम चेंज कर बटवारा 1947 रख दिया गया है। फैंस भी सनी देओल की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
फिल्म की स्टार कास्ट
बटवारा 1947 की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल और आमिर खान जैसे कई दिग्गज कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।
क्या है फिल्म बटवारा 1947 की रिलीज डेट?
फिलहाल बटवारा 1947 की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि सनी देओल की ये मूवी इसी साल स्वतंत्रता दिवस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। तारीख 14 अगस्त 2026 बताई जा रही है।