Haridwar NewsBig News

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर पदयात्रा पर निकला था शख्स, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

हरिद्वार में बीती रात उस समय हड़कंप मच गई जब एक शख्स को खुले आम सड़क पर अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है शख्स गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर यात्रा पर निकला था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

अज्ञात बदमाशों ने मारी शख्स को गोली

घटना बीती देर रात की है। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल विश्वविद्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने एक कांवड़िये को गोली मार दी। जिसके बाद शख्स बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर यात्रा पर निकला था शख्स

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घायल कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर गौ-माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के समर्थन में करीब 240 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया।

आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें