Big NewsUttarakhand Weather News
उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश (uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून (1 june uttarakhand weather) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
चारधाम यात्रा के चलते अलर्ट मोड पर प्रशासन
खराब मौसम की स्थिति और चार धाम यात्रा को देखते हुए, प्रशासन और सरकारी तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बता दें बीते रविवार को भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था। हालांकि मौसम ठीक होने के बाद यात्रा सुचारु हो गई थी।