आंधी, बारिश और तूफान… उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में IMD का अलर्ट Weather News

Weather News IMD Alert: देभभर में मौसम बदल रहा है। बीते कुछ दिनों में मौसम ने ऐसी करवट ली है जिससे कई जगहों पर तो जन जीवन भी अस्त-वयस्त हो गया है। मई के आखिरी हफ्ते में बदला ये मौसम जून की शुरुआत में भी देखने को मिलेगा। उत्तराखंड समेत देश के 19 राज्यों में आईएमडी ने आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
देश के 19 राज्यों में आंधी, बारिश और तूफान Weather News IMD Alert
मौसम विभाग ने 1 जून को उत्तराखड़, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में बारिश आंधी के साथ-साथ तूफआन की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, तेज बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने तो कई राज्यों में ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। 1 जून को यूपी, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी है।