पहाड़ों में मौसम खराब, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को श्रीनगर में रोका

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश और तेज आंधी चलने का सिलसिला जारी है। रुद्रप्रयाग व ऊपरी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को रोका जा रहा है।
केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को श्रीनगर में रोका
प्रशासन की ओर से खराब मौसम के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को अस्थायी रूप से श्रीनगर में रोका जा रहा है। यहां एनआईटी के पास वाहनों को पुलिस प्रशासन द्वारा रोक कर मौसम सामान्य होने पर यात्रा शुरू करने की अपील की जा रही है।
केदारनाथ धाम की यात्रा पर रोक
बता दें मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम की यात्रा पर अस्थायी रोक लगायी गयी है। श्रद्धालुओं को भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।
उत्तराखंड में 31 मई को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानि 31 मई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है ।
उत्तराखंड में 1 जून को कैसा रहेगा मौसम? (1 june weather update)
मौसम विभाग की माने तो 1 जून यानी कल भी प्रदेश में बारिश का ये सिलसिला जारी रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत में भी गरज-चमक की चेतावनी है जारी की है। बता दें देहरादून में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ हवा भी साफ कर दी है।