Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में अतिक्रमणकारियों पर बड़ा एक्शन, 15 दिन बाद चलेगा बुलडोजर!

हरिद्वार में सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के लिए बड़ी खबर है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। कुंभ और कांवड़ मेले से पहले जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

डीएम मयूर दीक्षित के मुताबिक पीडब्ल्यूडी, एनएच, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत और अन्य सरकारी विभागों की जमीनों पर हुए अतिक्रमणों की सूची तैयार की जा रही है। कब्जाधारियों को पहले 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा, इसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होगी।

दोबारा अतिक्रमण होने पर अधिकारी की जवाबदेही होगी तय

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने साफ कहा है कि ग्राम समाज, तालाब, नहर, नदी और अन्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इतना ही नहीं, जहां से कब्जा हटाया जाएगा वहां दोबारा अतिक्रमण होने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही भी तय होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें