Uttarakhand CongressUttarakhand

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, रैली में 20 हजार लोगों की भीड़ का लक्ष्य

2027 चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 4 जून को राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंचेंगे। ऐसे में पार्टी संगठन ने तैयारियों को तेज कर दी है।

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

राहुल गांधी की रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य तैयार किया गया है। बता दें अल्मोड़ा में राहुल गांधी की जनसभा का आयोजन होना है। जिसमें 20 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है।

जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का होगा काम: धस्माना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अन्य नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाने का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस पार्टी में उत्साह

बता दें राहुल गांधी का उत्तराखंड में आगमन फ़िलल राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर कांग्रेस में उत्साह बना हुआ है। बताया जा रहा है राहुल गांधी अल्मोड़ा, कोटद्वार और देहरादून जिले में पहुंचेंगे। साथ ही पार्टी में आगामी चुनाव को देखते हुए जोश भरने का भी कमा करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें