Haridwar News

होटल के कमरे में युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार के रुड़की से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में डबल फाटक के एक होटल के कमरे में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर को युवक और युवती का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में ये मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का बताया जा रहा है।

रुड़की के एक होटल में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को युवक और युवती रुड़की के डबल फाटक के पास स्थित एक होटल में रूकने आए थे। उन्होंने आईडी जमा कर एक कमरा बुक किया। शुक्रवार दोपहर को चेक-आउट के समय जब होटल के वेटर के द्वारा दरवाजा खटखटाने के बाद भी कमरे में कोई हलचल नहीं हुई। तो होटल के मैनेजर को सूचित किया गया। स्टफ ने खिड़की से अंदर झांका तो अंदर युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।

युवक फंदे से लटका मिला, युवकी बेड पर थी पड़ी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला। तो वहीं युवती का शव बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था।

पुलिस को शक है कि पहले युवक ने युवती को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया हो सकता है। या फिर उसका गला घोंटकर बाद में खुद को फांसी लगाई होगी। हालांकि ये सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा। कमरे से मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें