UttarakhandHighlight

Priyanka Gandhi से मिलीं Jyoti Rautela, स्वीकार किया उत्तराखंड आने का न्योता

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए कवायद तेज कर दी है। इसी बीच उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात ने उत्तराखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इस मुलाकात को आने वाले चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Priyanka Gandhi से मिलीं Jyoti Rautela

दरअसल नई दिल्ली में 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भूमिका और आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी को देवभूमि आने का भी निमंत्रण दिया है।

प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड आने का निमंत्रण किया स्वीकार

जिस पर प्रियंका गांधी ने सहमति जताते हुए देवभूमि आने के निमंत्रण को स्वीकार किया।बैठक में प्रियंका गांधी ने चुनावी साल को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।मुलाकात के बाद ज्योति रौतेला ने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार उत्तराखंड में चुनावी तैयारी और संगठन विस्तार पर नजरें बनाए हुए हैं।

मुलाकात चुनाव के लिहाज से अहम मानी जा रही

उन्होंने आगे कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह एकजुटता से तैयार है। भाजपा के कुशासन और कांग्रेस पार्टी के विज़न को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।

राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों जे बीच इस मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस अब महिला नेतृत्व, युवा भागीदारी और जमीनी मुद्दों के माध्यम से चुनावी माहौल को धार देने की तैयारी में जुट चुकी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें