Big NewsDehradun News

आज देहरादून पहुंचेंगे Nitin Nabin, पहले ही दिन कोर कमेटी और मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

उत्तराखंड में आगामी चुनाव की तैयारिया जोरो पर है। इसी को धार देने के लिए बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे है। तीन दिवसीय इस दौरे के लिए वो आज गुरुवार, 28 मई को देहरादून (Dehradun) पहुंचेंगे। बताते चलें कि अध्यक्ष बनने के बाद उनका ये पहला दौरा है। जिसको लेकर पार्टी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। पहले ही दिन नितिन नवीन दो अहम बैठक करेंगे।

आज देहरादून पहुंचेंगे Nitin Nabin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है। जहां वो आज शाम को देहरादून पहुंचेंगे। शाम 04:35 बजे वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट पर वो भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। इस दौरान उसके पीछे कोई बड़ा काफिला नहीं होगा। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक 25 स्थानों पर उसका स्वागत किया जाएगा।

पहले दिन कोर कमेटी और मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचते ही सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्षकोर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 6:15 से कमेटी की बैठक शुरू होगी। जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हो सकती है। जिसके बाद मंत्री समूह के साथ उनकी बैठक होगी। इस बैठक में वो प्रदेश की सरकार के कामकाज, मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड, सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे।

शुक्रवार को सीएम धामी से करेंगे मुलाकात

अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह को राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे। जिसके बाद वो पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वो राजपुर के वेलकम होटल पहुंचेंगे। यहां 11 बजे से विभिन्न बैठके की जाएंगी।

दोपहर 2 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों आदि के साथ सांगठनिक समीक्षा बैठक की जाएगी। शाम 4 बजे प्रदेशभर के मेयर, नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ अलग बैठक है।

देर शाम मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ संवाद करेंगे। साथ ही आगामी चुनावी और मीडिया रणनीति पर भी मंथन होगा।

तीसरे दिन का कार्यक्रम

तीसरे दिन यानी 30 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ग्राउंड जीरो के कार्यकर्ताओं और युवाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। सुबह वो देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करेंगे। जिसके बाद गढ़ी कैंट स्थित बूथ संख्या 141 के बूथ अध्यक्ष के आवास पर नाश्ता करेंगे। इसी दौरान दुर्गामल्ल मंडल की बूथ समिति 138 की बैठक में भी शामिल होंगे।

सुबह 11 बजे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका मुख्यमंत्री आवास में दोपहर 2 बजे मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में सवांद होगा। नितिन नवीन शाम 4:35 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें