Char Dham Yatra 2026Highlight

Badrinath से लौट रहे थे तीर्थयात्री, रास्ते में हुआ कुछ यू कि मच गया कोहराम, दो की मौत

चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां महाराष्ट्र के दो यात्रियों की देवप्रयाग के पास मौत हो गई। दरअसल महाराष्ट्र से आठ लोगों का ग्रुप बदरीनाथ धाम के दर्शन करने आया था। दर्शन करने के बाद बुधवार, 27 मई को लौटते समय ये दुखद घटना हुई।

बदरीनाथ से लौट रहे थे तीर्थयात्री

दरअसल हुआ यू कि यात्रा मार्ग पर मूल्यगांव के पास अचानक 42 साल के किशन नरहरी के सीने में तेज दर्द हुआ। तुरंत ही उनके साथ मौजूद लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी देवप्रयाग लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने सीपीआर दिया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

रास्ते में हुआ कुछ यू कि मच गया कोहराम, दो की मौत

किशन की मौत के बाद उनके साथ आए सहयात्र वापस गाड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी कुछ लोग बदहवास हालत में अस्पताल की तरफ दौड़ते हुए आए। उन्होंने बताया गाड़ी में बैठी महिला हिल-डुल नहीं रही है। डॉक्टरों की टीम तुरंत गाड़ी के पास गई और महिला की जांच की। 81 साल की महिला यात्री ज्ञानोवा सावंत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

8 लोगों का दल आया था दर्शन करने

डॉक्टरों ने बताया कि महिला की बॉडी काफी अकड़ गई थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से करीब तीन-चार घंटे पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। एक ही ग्रुप के दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें