Dehradun News

दून अस्पताल कर्मचारी पर लगाए आरोपों से पीछे हटी महिला, कहा नहीं चाहती कार्रवाई

देहरादून के दून अस्पताल से जुड़े एक कथित अभद्र व्यव्हार के मामले में अब नया मोड सामने आया है। महिला ने चौकी में लिखित पत्र देकर कार्रवाई न करने की बात कही है।

ये है मामला

26 मई 2026 को एक महिला ने चौकी पहुंचकर दून अस्पताल में कार्यरत एक व्यव्ति के खिलाफ अभद्र व्यव्हार किए जाने की मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित स्टाफ से भी पूछताछ की गई।

गलतफहमी के कारण हुई विवाद की स्थिति

जांच और आपसी वार्ता के दौरान यह सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच हुई गलतफहमी के कारण विवाद की स्थिति पैदा हुई। मामले की स्थिति स्पष्ट होने के बाद महिला ने भी स्वीकार किया कि घटना गलतफहमी के चलते हुई थी। जिसके बाद महिला ने चौकी में लिखित पत्र देकर कार्रवाई न करने की बात कही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें