National

केरल के पूर्व CM Pinarayi Vijayan पर ED की रेड, 10 ठिकानों पर छापे, बेटी ने फंसाया

केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की मुश्किले बढ़ गई है। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्शन लिया है। बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के साथ-साथ कई जगहों पर CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की गई। अधिकारियों की माने तो टोटल 10 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है।

केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन पर ED की रेड

दरअसल केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ ED ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की है। उनके तिरुवनंतपुरम स्थित पिनराई विजयन के किराए के घर पर जांच एजेंसियों ने छापे मारे है।

बेटी की कंपनी को हो रहा था करोड़ों का भुगतान

आरोप है कि 2018 से 2019 के बीच कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने पिनराई विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी को करोड़ो का अवैध भुगतान किया गया था। करीब 1.72 करोड़ रुपये एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को दिए गए।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 10 ठिकानों पर छापे

आरोप है कि इस आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को किसी भी प्रकार की सेवा नहीं दी। हाई कोर्ट से भी पूर्व सीएम को राहत नहीं मिली। केरल हाई कोर्ट ने बीते दिन मंगलवार को सीएमआरएल की याचिका को खारिज कर दिया था। इस याचिका में कंपनी ने ईडी की कार्रवाई को रद्द करने को कहा था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें