Sports

RCB In Final: लगातार दूसरी बार फाइनल में बेंगलुरु, क्वालीफायर में गुजरात को बुरी तरह रौंदा

RCB In Final:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की धमाकेदार जीत ने सभी को हैरान और खुश दोनों कर दिया। खेल को एकतरफा बनाने में कप्तान रजत पाटीदार ने बड़ा सहयोग किया। मुश्किल घड़ी मेंउन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली।

नाबाद 93 रनों की बदौलत आरसीबी फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। गुजरात के सामने टीम ने 5 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 162 रनों पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ आरसीबी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।

RCB In Final: लगातार दूसरी बार फाइनल में बेंगलुरु

बीते दिन क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने गुजरात को हराकर आईपीएल 2026 फाइनल में अपनी जगह बना ली।
धर्मशाला में हुए इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए

वेंकटेश अय्यर ने अच्छी शुरुआत तो दी लेकिन वो जल्दी आउट हो गए। जिसके बाद विराट कोहली और कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। विराट के आउट होने के बाद कप्तान ने स्थिति को संभाला और कप्तानी पारी खेली।

ये भी पढ़ें:- कमांडोज के बीच MS Dhoni का अलग अंदाज!, कहा, “फिट लग रहा हूं ना?”, Video Viral

रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी

जल्दी जल्दी विकेट गिरने के बाद पाटीदार ने क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर पारी को संभाला। जिसके बाद उन्होंने चौके-छक्कों की बौछार कर दी। कप्तान पाटीदार ने 33 गेंद पर 93 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत आरसीबी ने 254 रनों का रिकॉर्ड तोड़ स्कोर बनाया। उन्होंने नाबाद 93 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें:-इस ‘पोर्न स्टार’ के साथ दिखे Virat Kohli !, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

गुजरात की बल्लेबाजी हुई तहस नहस

प्लेऑफ इतिहास में ये स्कोर सबसे बड़ा था। इसी का पीछा करने उतरी गुजरात पूरी तरह से बिखर गई। जहां कप्तान शुभमन गिल महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोस बटलर भी 29 रन बनाकर आउट हो गए। रसिक सलाम का ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। छठे ओवर में रसिक ने दो विकेट लिए। जहां उन्होंने निशांत सिंधु जेसन होल्डर जैसे खतरनाक खिलाड़ी का विकट चटकाया। यहां पर गुजरात का स्कोर 51 रन पर 5 विकेट हो गया था। जिसके बाद टीम के हाथ से ये मैच पूरी तरह छूट गया था।

चौथी बार आईपीएल फाइनल में आरसीबी

बताते चलें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंची है। सबसे पहले टीम 2009 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी। जिसके बाद 2011, 2016 और बीते साल 2025 में फाइनल में पहुंचकर चैंपियन बनी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें