उम्मीदवारों को बड़ा झटका: कांग्रेस में अब टिकट पाना नहीं आसान, पहले पास करना होंगे 3 इम्तिहान!

उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी पार्टी के उन नेताओं को बड़ा झटका दे दिया है जो लंबे समय से 2027 चुनाव लड़ने के लिए टिकट की आस में बैठे थे। पार्टी ने साफ कर दिया है कि इस बार न तो किसी की सिफारिश चलेगी और न तो किसी की मर्जी चलेगी। टिकट उसे ही मिलेगा जो 3 इम्तिहान को पास करेगा।
कांग्रेस पार्टी में 2027 में टिकट पाना नहीं होगा आसान
कांग्रेस ने दिया टिकट उम्मीदवारों को बड़ा झटका दिया है। बता दें कांग्रेस भी अब भाजपा की राह पर चल पड़ी है। जहां बीजेपी 3 चरणों में सर्वे करा चुकी है तो वहीं अब कांग्रेस भी इस रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साफ कह दिया है कि जो भी उम्मीदवार 3 टेस्ट को पास करेगा टिकट उसी को मिलेगा। कांग्रेस के इस फैसले से माना जा रहा है कि टिकट की आस उसी की पूरी होगी जो काबिल नेता होगा। यानी अब किसी की भी सिफारिश से टिकट नहीं मिलेगा।
पार्टी लेगी 3 इम्तिहान
दरअसल 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास करती दिख रही है। उत्तराखंड की सत्ता में वापसी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती होगी। पार्टी बीते दस सालों से प्रदेश की सत्ता से बाहर है। जबकी तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुटी है। बता दें प्रत्याशी चयन को लेकर बीजेपी अब तक तीन सर्वे करवा चुकी है लिहाजा कांग्रेस भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहेगी। जिसके लिए पार्टी ने 3 टेस्ट पास करने वाले नेता को ही टिकट देने का फैसला लिया है अब देखना होगा कि कांग्रेस की ये रणनीति कितनी कारगर साबित होती है।
ये भी पढ़ें: BJP के दो सर्वे में फेल हुए ये विधायक!, अब टिकट देने के मूड में नहीं पार्टी