अब बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे Ranveer Singh! एक्टर पर FWICE ने लगाया बैन

साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर धुरंधर (Dhurandhar) के एक्टर रणवीर सिंह सुर्खियों में बने हुए है। इस बार सुर्खियों में होने की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक विवाद है। अभिनेता पर बैन लग गया है। जी हां, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने उनपर बैन लगा दिया है।
बता दें कि FWICE ने ‘डॉन 3’ से उनके कथित तौर पर होने वाले मामले में उनके खिलाफ असहयोग निर्देश जारी किया है। इस बैन के बाद लोग सवाल कर रहे है कि क्या एक्टर अब बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे? चलिए जानते है।
एक्टर Ranveer Singh पर FWICE ने लगाया बैन
FWICE द्वारा बैन असल में पूरे इंडस्ट्री के लिए एक ‘असहयोग निर्देश’ होता है। ये कोई कानूनी रोक नहीं है। इसका मतलब ये है कि इससे जुड़े कागारों और दूसरे लोगों से कहा जाता है कि उस एक्टर के साथ शूटिंग या प्रोडक्शन के दौरान साथ काम ना करें। चूंकि बॉलीवुड में फिल्म यही लोग बनाते है। ऐसे में इस कदम के बाद रणवीर के आने वाले प्रोजेक्ट्स में रुकावट आ सकती है।
अब बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे Ranveer Singh!
बता दें कि ये सरकार की तरफ से लगाया गया बैन नहीं है। साथ ही ये एक्टर को कानूनी तौर पर फिल्में साइन करने से भी नहीं रोकता। ऐसे में इसका मतलब ये नहीं है कि वो अब बॉलीवुड में फिल्म नहीं करेंगे। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर सिंह भारत में नई फिल्मों की शूटिंग या प्रोडक्शन नहीं कर पाएंगे। जब तक Don 3 के प्रोड्यूसर और वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच जाते।
बैन पर रणवीर सिंह की टीम का रिएक्शन
इसी बीच रणवीर सिंह की टीम का रिएक्शन आया है। टीम की तरफ से बयान में कहा गया, “Don 3 से जुड़े हाल के घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जान-बूझकर चुप्पी साधे रखने का फैसला किया है, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल चर्चाओं और निजी रिश्तों को गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना सबसे अच्छा होता है।”