Haridwar NewsHighlight

पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मची सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 35 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

घटना मंगलवार दोपहर की है। कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता इलाके में एक महिला का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंच गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें