मैं मिलूं या न मिलूं…, संत Premananda Maharaj ने की भक्तों से भावुक अपील, Video

Saint Premananda Maharaj Emotional Video Message: बीते कुछ दिनों से संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब चल रही है। प्रेमानंद जी कि रात में होने वाली पदयात्रा भी 17 मई से बंद हैं। इसी बीच 25 मई को प्रेमानंद जी के ऑफिशियल पेज से एक सूचना जारी की गई है। जिसमें खुद संत प्रेमानंद महाराज ने एक वीडियो जारी कर भक्तों को खास संदेश दिया है। उनका ये महामंत्र और मैसेज सुन भक्त भावुक हो गए है।
मैं मिलूं या न मिलूं…, संत प्रेमानंद महाराज का भक्तों को भावुक संदेश Saint Premananda Maharaj Emotional Video Message
दरअसल प्रेमानंद महाराज भक्तों से एकांतिक वार्तालाप भी नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने भक्तों के लिए एक खास संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो जारी किया। जिसमें संत प्रेमानंद महाराज कहते हुए नजर आए कि, “बिल्कुल चिंता मत करो, हम मिलें न मिले, बोलें न बोलें हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं, सब श्री जी के चरणों तक पहुंचे।
अंतिम बात ये है कि बिल्कुल चिंता नहीं करनी है मैं मिलूं न मिलूं, बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं। न ये चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे देख लेना, तुम वहीं करोगे जो गुरुदेव कहेंगे।”
महाराज का महामंत्र- खूब भजन, नाम जप करो…
आगे उन्होंने कहा, “सभी निश्चिंत रहिएगा, जो जिस सेवा में है उस सेवा में रहे। आप निर्भय, निश्चिंत, निशोक भजन परायण हो। हमारा जब मन होगा तब बोल देंगे, अभी हम मौन, चुपचाप एकांतवास कर रहे हैं। वो एकांत आपके लिए ही है, हमारे लिए एकांत नहीं है। हमारे लिए हमारा मौन नहीं है। सही बताएं तो हमारा जो कुछ होना था वो हो गया है, जो कुछ हो रहा है वह आप सबके लिए हो रहा है। खूब भजन करो, नाम जप करो और सुखी रहो, प्रसन्न रहो।
पदयात्रा और एकांतिक वार्तालाप अनिश्चित काल के लिए बंद
इसके अलावा फेसबुक पर आए संदेश में भी प्रेमानंद जी की मौन साधना में होने की बात कही गई। संदेश में लिखा गया, “पूज्य महाराज जी के बारे में आप सभी (भक्तों) को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि पूज्य संत प्रेमानंद महाराज जी की पदयात्रा और एकांतिक वार्तालाप अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं, इसकी वजह महाराज जी का स्वास्थ्य और मौन साधना में जाना है।”
सुबह तीन बजे कार से कहीं जाते दिखाई दिए
बताते चलें कि प्रेमानंद महाराज जी कि दोनों किडनी खराब हैं। उनका डायलिसिस होता है। 25 मई की सुबह कहा जा रहा है कि उन्हें करीब तीन बजे कार से कहीं जाते हुए देखा गया। इसी दौरान भक्तों ने उनके दर्शन किए। तो वहीं 21 मई को भी महाराज जी ने भक्तों को दर्शन दिए थे।