Dharmendra को मरणोप्रांत मिला पद्म विभूषण, नम आंखों से हेमा मालिनी ने लिया अवॉर्ड, फूट-फूटकर रोईं बेटी अहाना

जब-जब भारतीय सिनेमा की बात होगी दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम हमेशा याद किया जाएगा। अपने अभिनय और चार्म से लाखों दिलों में कई दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र को अब मरणोप्रांत देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला है। उन्हें ‘पद्य विभूषण’ (P[adma Vibhushan) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह इस सम्मान को लेने उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी वहां मौजूद थीं।
Dharmendra को मरणोप्रांत मिला Padma Vibhushan
सिनेमा जगत में अभिनेता धर्मेंद्र के अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्य विभूषण’ से सम्मानित किया गया। ऐसे में धर्मेंद्र की तरफ से ये सम्मान मरणोप्रांत उनकी पत्नी ने ग्रहण किया। हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये अवॉर्ड स्वीकार किया।
नम आंखों से हेमा मालिनी ने लिया अवॉर्ड
अभिनेत्री व राजनेता हेमा मालिनी जब मंच पर पहुंची तो उनकी आंखें नम थी। वो अवॉर्ड लेते समय भी काफी भावुक नजर आईं। तो वहीं छोटी बेटी अहाना भी इस दौरान अपने जज्बातों पर काबू नहीं कर पाईं और फूट-फूटकर रोईं।