National

Gulmarg Gondola: जम्मू-कश्मीर में रोपवे खराब, बीच हवा में फंसे सैकड़ों पर्यटक, रेस्क्यू शुरू

Gulmarg Gondola Cable Car Accident: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में खराबी आ गई है। जिसकी वजह से सैकड़ों लोग हवा में ही फंस गए है। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि करीब 300 लोग रोपवे के केबिन में फंस गए हैं। फौरन ही सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन भी लगी हुई है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपील की है कि कोई भी घबराए ना।

जम्मू-कश्मीर में रोपवे खराब Gulmarg Gondola Cable Car Accident

गुलमर्ग में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गुलमर्ग गंडोला की क्यूआरटी टीम के होने से रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत ही शुरू कर दिया गया। हालांकि खराब मौसम की वजह से थोड़ी दिक्कत जरूर आ रही है। बीते कुछ दिनों से कश्मीर में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। कई घंटों की मेहनत के बाद ज्यादातर लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

बीच हवा में फंसे सैकड़ों पर्यटक, रेस्क्यू शुरू

फिलहाल इसको लेकर अभी तक किसी तरह की हानि की खबर सामने नहीं आ रही है। बचाव अभियान फिलहाल जारी है। वरिष्ट अधिकारी घटनास्थल पर ही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें