Dehradun NewsHighlight

देहरादून में प्रशासन ने रद्द किए 103 होमस्टे के पंजीकरण, पर्यटन वेबसाइट से भी हटाने की प्रक्रिया शुरू

देहरादून में नियमों को ताक पर रखकर होटल की तरह संचालित हो रहे होमस्टे पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन सफाई’ के तहत अब तक 103 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने इन होमस्टे को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

देहरादून में 103 होमस्टे के पंजीकरण रद्द

जिला प्रशासन के अनुसार, प्रथम चरण में 17, द्वितीय चरण में 79 और तृतीय चरण में 7 होमस्टे के पंजीकरण रद्द किए गए हैं। प्रशासन की पांच मजिस्ट्रेट टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 153 निरीक्षण किए, जिनमें बड़ी संख्या में होमस्टे मानकों के विपरीत संचालित पाए गए।

नियमों के विरुद्ध हो रहे थे संचालित

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि कई होमस्टे नियम विरुद्ध तरीके से होटल, बारातघर और कमर्शियल यूनिट की तरह चलाए जा रहे थे। कई जगहों पर रातभर बार संचालन, तेज आवाज में डीजे और नशे से जुड़ी गतिविधियों की शिकायतें मिलीं। प्रशासन का कहना है कि ऐसे ठिकाने कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनते जा रहे थे।

किराये पर दी थी प्रॉपर्टी

जांच में यह भी पाया गया कि कई होमस्टे बिना अग्निशमन उपकरण, बिना फूड लाइसेंस और निर्धारित क्षमता से अधिक कमरों के साथ संचालित हो रहे थे। कई स्थानों पर मालिक स्वयं निवासरत नहीं थे और यूनिट्स को लीज या किराये पर दिया गया था। कुछ होमस्टे में रसोई व्यवस्था तक नहीं मिली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें