Bjp UttarakhandBig News

BJP इंटरनल सर्वे कर जिताऊ कंडीडेट की तलाश में जुटी, नाराज चेहरे बिगाड़ सकते हैं खेल!

बीजेपी में इन दिनों सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। पार्टी जीत की हैट्रिक पूरी करने के लिए अपने जिताऊ कैंडिडेट की तलाश के लिए लगातार इंटरनल सर्वे कर रही है।

तीसरे सर्वे की रिपोर्ट में पार्टी को मिली राहत

पहले दो सर्वे की रिपोर्ट पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गई थी, लेकिन तीसरी सर्वे की रिपोर्ट पार्टी के लिए कुछ राहत जरूर लेकर आई है। लेकिन ये राहत पार्टी के लिए चिंता का विषय भी बन गई है।

BJP के पुराने कार्यकर्ता नाराज

पार्टी की सर्वे रिपोर्ट में विधायकों की परफॉमेंस सही दिख रही है, लेकिन चिंता इस बात की है कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता जिन्होंने सालों से पार्टी का झंडा थामे रखा वो नाराज दिख रहे है।

ये भी पढ़ें: BJP के दो सर्वे में फेल हुए ये विधायक!, अब टिकट देने के मूड में नहीं पार्टी

चुनाव के आखिरी समय में हो सकती है मुश्किल

पार्टी के लिए चिंता इस बात की भी है चुनावी साल में अगर पुराने कार्यकर्ता नाराज हो गए है तो आखिरी समय में उन्हें मानना बड़ी चुनौती होगा और अगर किसी ने बगावत कर दी तो वो डेंट पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें