Big NewsUttarakhand

दो बाघों की संदिग्ध मौत से मचा वन विभाग में हड़कंप, प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की श्यामपुर रेंज में हाल ही में हुई दो बाघों की संदिग्ध मौत के बाद उत्तराखंड वन महकमे में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग ने पूरे प्रदेश में जारी किया हाई अलर्ट

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के सबसे बड़े और संवेदनशील वन डिवीजनों में शामिल हल्द्वानी के तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) हिमांशु बागरी ने आपात बैठक बुलाई। उन्होंने डिवीजन के सभी रेंज अधिकारियों (RO) के साथ समीक्षा की और पूरे क्षेत्र में अलर्ट लागू कर दिया है।

DFO ने दिए 24 घंटे फील्ड में एक्टिव रहने के निर्देश

तराई का यह पूरा जंगल वन्यजीवों के लिहाज से बेहद समृद्ध है, जिसके कारण यहां शिकारियों और तस्करों का खतरा हमेशा बना रहता है। इसे देखते हुए डीएफओ हिमांशु बागरी ने सभी वन कर्मियों को चौबीसों घंटे फील्ड में एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जंगलों के भीतर संदिग्ध रास्तों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बाघ ने हाथी को तीन दिन तक भूखा-प्यासा दौड़ाया, आखिर में हो गई गजराज की मौत, पढ़ें पूरा मामला

जंगलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य बैरियरों पर बढ़ाई मुस्तैदी

तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वन कर्मियों को जंगलों के बेहद अंदरूनी हिस्सों में लंबी दूरी की गश्त करने को कहा गया है। जंगलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य बैरियरों पर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। यहां से गुजरने वाले हर वाहन की सघन चेकिंग की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें