Nainital NewsHighlight

वन कर्मी की गर्दन काटकर निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, विभाग में मचा हड़कंप

नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी टांडा जंगल में देर रात वन कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कर्मचारी उत्तर प्रदेश के कोशाम्बी का रहने वाला है।

वन कर्मी की गर्दन काटकर की निर्मम हत्या

घटना हल्द्वानी कोतवाली के टीपीनगर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मेवा लाल (50) निवासी कोशाम्बी, उत्तर प्रदेश वन विभाग में संविदा में कार्यरत था। बीती रात मेवा लाल का शव टांडा जंगल में पड़ा मिला। जिसके बाद से ही विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

मेवा लाला की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के साथी पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें