UttarakhandHighlight

CM Dhami की सख्ती!, देवभूमि में सड़कों पर नहीं पढ़ने दी जाएगी नमाज़, होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है। लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।

CM Dhami की सख्ती!, सड़कों पर नहीं पढ़ने दी जाएगी नमाज़

सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं। उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

लोगों को परेशानी में डालना स्वीकारा नहीं

सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है।

देवभूमि में माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें