पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल!, एक साथ कई अधिकारियों के ट्रांसफर Police Transfer List

Police Transfer List Nainital News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। नैनीताल जिले में एक साथ कई दरोगा-इंस्पेक्टर ट्रांसफर हुए है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर चार निरीक्षकों के साथ 47 उपनिरीक्षकों के तबादले हुए हैं। जिनको काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर और हल्द्वानी समेत कई थानों और चौकियों में नई तैनाती दी गई है। इस आदेश के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। एसएसपी द्वारा तत्काल नवनियुक्ति स्थान के लिए रवाना होने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! Police Transfer List Nainital News
दरअसल कानून व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए एसएसपी ने कई उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है। व्यापक स्तर पर एक बार फिर कप्तान द्वारा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया हैं। कई निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

एक साथ कई दरोगा-इंस्पेक्टर ट्रांसफर
तबादलों की लिस्ट के मुताबिक निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन नैनीताल से हटाकर प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम बना दिया गया है। तो वहीं निरीक्षक हरपाल सिंह को चोरगलिया से तल्लीताल कोतवाली भेजा गया।

ट्रांसफर किए गए अधिकारी (Police Department)
डीसीआरबी राजेंद्र सिंह रावत को मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक स्तर पर भई ट्रांस्फर किए गए हैं। विमल मिश्रा को काठगोदाम से वरिष्ठ उप निरीक्षक तल्लीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तारा सिंह राणा को रामनगर से स्थानांतरित कर चोरगलिया भेजा गया है।
इसके अलावा अनीस अहमद को पुलिस लाइन से खनस्यू थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कई चौकी प्रभारियों और महिला उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई है। कई संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जिसमें हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, लालकुआं, कालाढूंगी, मुक्तेश्वर और मुखानी आदि शामिल है।