Dehradun News

Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींच रहे थे युवक, दो गंगा में बहे, नहीं कोई सुराग

Rishikesh News: ऋशिकेश के प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचना दो युवकों को भारी पड़ गया। फोटो खींचते समय दोनों गंगा में बह गए। दरअसल ये मामला ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र का है। जहां चार दोस्त घुमने के लिए आए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। मौजूदा दोस्तों ने उन्हें बचाने का भी प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है।

Rishikesh News: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींच रहे थे युवक

दरअसल ये पूरी घटना 21 मई की शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार डबल ट्रिपल बीच के पास चार दोस्त घूमने आए थे। इन्हीं में से दो गंगा की तेज बहाव में बह गए। कहा जा रहा है कि गंगा किनारे दोनों फोटो खींच रहे थे। तभी संतुलन बिगड़ने पर ये हादसा हुआ।

दो गंगा में बहे, नहीं कोई सुराग

आज सुबह एसडीआरएफ की टीम डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों के साथ पहुंची। जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें