दिल्ली में कॉकरोच बन युवाओं ने साफ की यमुना, Cockroach Janta Party का वीडियो वायरल

Cockroach Janta Party Viral Video: दिल्ली में यमुना किनारे कुछ युवा कॉकरोच की ड्रेस पहनकर नदी किनारे सफाई करते नजर आए। किसी के सिर पर कॉकरोच जैसा एंटीना, तो वहीं कुछ के गले में मैं कॉकरोच हूं का पोस्टर। पहले वहां इक्ट्ठा हुई भीड़ को लगा कि शायद कोई फनी एक्ट होगा। लेकिन जब वो यमुना की सफाई करते नजर आए तो हर कोई चौंक गया। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो गई।
दिल्ली में कॉकरोच बन युवाओं ने साफ की यमुना Cockroach Janta Party Viral Video
Cockroach Janta Party के इस अनोखे प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे सबसे क्रिएटिव प्रोटेस्ट बता रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई युवा कॉकरोच की कॉस्ट्यूम यमुना साफ करने उतरे है। कालिंदी कुंज घाट पर ये सफाई अभियान चला।
Cockroach Janta Party का वीडियो वायरल
Cockroach Janta Party का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI Surya Kant) सूर्यकांत के बयान के बाद ये पार्टी अस्तित्व में आई। जस्टिस सूर्यकांत पर भारतीय युवाओं को ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ कहने का आरोप लगा। उन्होंने देश के बेरोजगारों को कॉकरोच बताया। उनका मानना था कि ऐसे युवा नौकरी में कुछ खास नहीं बन पाते हैं।
सीजेआई के बयान के बाद शुरू हुआ विरोध
हालांकी बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी पेश की थी। उन्होंने कहा था कि ये बयान उनके द्वारा फर्जी डिग्रीवालों के लिए कहा गया था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर एक नए मूवमेंट को जन्म दे दिया। इस Cockroach Janta Party पार्टी को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।