Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में आज भी heatwave alert, अगले 48 घंटे तक आसमान से बरसेगी आग, सावधान रहें

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान में और वृद्धि होने के आसार हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों ने लोगों से बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

22 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में इन दिनी आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर की मानें तो अगले एक से दो दिनों के भीतर मैदानी इलाकों के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी की जा सकती है, जिससे गर्मी का यह टॉर्चर अभी और ज्यादा परेशान करेगा।

40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम निर्देशक सी.एस. तोमर ने बताया कि मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीट वेव के प्रभाव से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव की संभावना को देखते जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। चिकित्सकों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

11 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की दी सलाह

बता दें देहरादून में बुधवार सुबह से ही तेज गर्मी और बढ़ते तापमान का असर महसूस किया गया। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और चिकित्सा इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के झा ने लोगों से दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि अत्यंत आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर को छाते या कपड़े से ढकें और चेहरे को मास्क या सूती कपड़े से सुरक्षित रखें।

पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने की दी सलाह

डॉ. झा ने शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में तरबूज, नींबू पानी, जलजीरा, नारियल पानी और अन्य पानी युक्त फलों का सेवन लाभकारी रहेगा। डॉ. झा ने बताया कि हीट वेव के दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत निकटतम चिकित्सालय में संपर्क करना चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें