National

Pulwama Attack के मास्टरमाइंड ढेर!, Hamza Burhan को PoK में गोलियों से भूना

Pulwama Attack Terrorist Hamza Burhan Shot Dead in Pakistan: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मारा गया। जी हां, 14 फरवरी को 2019 लवामा आतंकी हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर PoK में गोलियों से भून दिया गया। सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलवामा का मास्टरमाइंड हमजा ढेर Pulwama Attack Terrorist Hamza Burhan Shot Dead in Pakistan

खबरों की माने तो पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से हमजा बुरहान जुड़ा हुआ था। इसके साथ ही पुलवामा हमले में भी इसकी अहम भूमिका थी। बताते चलें कि पुलवामा हमला जम्मू-कश्मीर में हुआ था। जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस हमले ने हर किसी को झकझोर दिया था। इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया था।

काफी वक्त से रेडार पर था हमजा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमजा बुरहान काफी समय से सुरक्षा एजेंसियों की रेडार पर था। इस घटना के बाद मुजफ्फराबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि हमलावरों की पहचान और इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।

प्रिंसिपल के पद पर था तैनात

आतंकी का पूरा नाम अर्जुमंद गुलजार डार है। ये साल 2020 में पुलवामा में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड अटैक का मास्टरमाइंड था। मुजफ्फराबाद में अब्बास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में वो प्रिंसिपल के पद पर था। भारत सरकार द्वारा साल 2022 में इसे UAPA के तहत आतंकी घोषित किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें