Nainital NewsBig News

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत

Nainital Accident: नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भवाली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों के मौत की खबर है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है।

नैनीताल में हादसा, पांच लोगों की मौत

घटना गुरुवार दोपहर की है। भवाली बायपास पर पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

सीएम धामी ने हादसे पर दुःख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। स्थानीय प्रशासन और SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें