Uttarakhand Weather NewsBig News

सावधान: घरों से न निकले बाहर, उत्तराखंड के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए Heatwave Alert जारी

उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 3 घंटे के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है ।

उत्तराखंड के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए Heatwave Alert जारी

मौसम विभाग की माने तो राजधानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर में लू चलने की संभावना है। वैज्ञानिओं की माने तो इन जिलों के डोईवाला, चकराता, रुड़की, लक्सर, कोटद्वार और रामनगर क्षेत्र ज्यादा प्रभावित रहेंगे। साथ ही काशीपुर, किच्छा, खटीमा और लैंसडाउन क्षेत्र में भी हीट वेव का असर देखने को मिलेगा।

घरों से बाहर न निकलने की दी सलाह

मौसम विभाग ने दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक जनता से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही तेज गर्म हवाओं के बीच लोगों को अनावश्यक अपने घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। वही वैज्ञानिकों ने छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम दिखा रहा दोहरे तेवर, 21 मई को गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

विशेष चिकित्सा अधिकारी ने दी तरल पदार्थ के सेवन की सलाह

तापमान में वृद्धि के मद्देनजर विशेष चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.के. झा द्वारा बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिन भर तरल पदार्थ के सेवन की सलाह के साथ आगामी कुछ दिन घर से कम बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें