Entertainment

Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’

Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: हाल ही में आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हुई। जहां बॉक्स ऑफिस में फिल्म ने ठीक-ठाक परफॉर्म किया। हालांकि इसके बाद फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इसकी ओटीटी रिलीज की डेट को लेकर अपडेट सामने आया है। चलिए जानते है कि फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।

‘पति पत्नी और वो दो’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? Pati Patni Aur Woh Do OTT Release Date

15 मई को ‘पति पत्नी और वो दो’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को मिक्सड रिस्पॉन्स जनता से मिला। हालांकि इस बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज की डेट भी सामने आ गई है। बताते चलें कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रही बात ओटीटी रिलीज की तो, ‘पति पत्नी और वो दो’ 26 जून से 10 जुलाई 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की गई है।

‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट की है। बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई। फिल्म ने .38 करोड़ रुपये से ओपनिंग जरूर की थी। लेकिन ये ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही है। छह दिनों में फिल्म ने 27 करोड़ रुपए कमाए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें