Big NewsNainital News

नैनीताल में चल रहा हनी ट्रैप रैकेट!,पुलिस ने इस BJP नेता को क्यों उठाया ?

नैनीताल के भवाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे जिस पर यौन शोषण, जबरन गर्भपात और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन आरोप लगे थे पुलिस ने करीब 23 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर संगीन आरोप

दरअसल हाल ही में भवाली की ही एक युवती ने नरेश पांडे पर आरोप लगाया था कि पांडे ने खुद को अविवाहित बताकर उसे शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं युवती ने नरेश पांडे पर जबरन गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया। युवती की तहरीर पर नैनीताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद मामला तूल पकड़ा।

युवती ने वापस ली अपनी तहरीर

हालांकि इसी बीच कहानी में बड़ा तब मोड़ आया जब युवती ने अगले दिन अपनी तहरीर वापस ले ली। जिसके बाद से ये मसला शहर भर में चर्चा का विषय बन गया। इसी बीच नरेश पांडे का एक वीडियो सामने आया जिसमें पांडे ये कहते नजर आए कि युवती उनकी अच्छी मित्र है। उनका दावा था कि कुछ लोगों ने युवती का माइंड वॉश किया। उसके प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज करवाया।

सामने आया युवती का वीडियो

पीड़िता का भी एक वीडियो सामने आया। जिसमें उसने FIR वापस लेने की बात स्वीकारी है। वीडियो में युवती कहती नजर आई कि कुछ लोगों ने उसे ब्लैकमेल किया। उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और दबाव में आकर उसने FIR दर्ज करवाई। युवती ने ये भी दावा किया कि देहरादून से वीडियो की जांच करवाई गई और वो वीडियो AI जनरेटेड निकला।

नरेश पांडे को घर से उठा ले गई पुलिस

लेकिन ये मामला यहीं खत्म नहीं हुआ 19 मई की सुबह पुलिस नरेश पांडे को नैनीताल पुलिस ने उनके घर के बाथरूम से उठाकर ले गई। करीब 23 घंटे तक नरेश पांडे से हिरासत में पूछताछ चली। इसी बीच नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया कि मामला सिर्फ यौन शोषण तक सीमित नहीं है। सूचना मिली है कि नरेश पांडे कथित तौर पर एक हनी ट्रैप रैकेट भी चला रहा था।

https://twitter.com/KUttarakhand/status/2057054266339291517

पांडे समेत 4 बाउंसरों को लिया था हिरासत में

एसएसपी ने बताया कि पांडे पर आरोप है कि वे कुछ महिलाओं को आगे कर पुरुषों से संबंध बनवाते थे। फिर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। नैनताल में कथित हनी ट्रैप जैसे मामलों को लेकर भी नरेश पांडे से पूछताछ की गई। यही नहीं नरेश पांडे के चार बाउंसरों को भी पुलिस पूछताछ के लिए साथ लेकर गई थी। SSP के मुताबिक पांडे चार बाहुबली बाउंसरों के साथ चलते थे ताकि लोगों में खौफ बना रहे। उनके पीएसओ लाइसेंस को लेकर भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: अमीर युवकों को फंसाकर लाखों की वसूली, हनी-ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़

1 बाउंसर पर मुकदमा दर्ज

एसएसपी के मुताबिक इनमें से एक बाउंसर लखविंदर सिंह जो जसपुर का रहने वाला है उस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । एफआईआर के मुताबिक लखविंदर सिंह पास लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। लेकिन हथियार की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया। ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि हथियार किसकी सुरक्षा के लिए रखा गया था। एफआईआर में ये भी लिखा गया है कि लखविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

मामले की जांच जारी

वहीं नरेश पांडे का मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच जारी है। हालांकि फिलहाल नरेश पांडे अपने घर पर हैं और पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई नैनीतल में किसी बड़े रैकेट का भंडाफोड़ होने वाला है? क्या युवती के बयान बदलने के पीछे कोई दबाव या साजिश है? या फिर झूठी शिकायत के आरोप में अब युवती पर ही कार्रवाई होगी?

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें