TrendingHighlight

क्या है Cockroach Janta Party!, बड़े-बड़े नेता भी कर रहे ज्वाइन, किसने बनाई?, जानें सबकुछ

What is Cockroach Janta Party: इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग ही लहर चल रही है। और वो है भष्टाचार को भारत से खत्म करने की। इसी को लेकर एक नई पार्टी बनाई गई है। नाम रखा, कॉकरोच जनता पार्टी। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसा नाम हुआ। तो आपको बता दें कि इसके पीछे भी एक वजह है।

सोशल मीडिया पर बीते 72 घंटों में लाखों लोग इससे जुड़ गए है। बड़े-बड़े नेता भी इसे ज्वाइन कर रहे हैं। अगर आपके मन में भी ढेरों सवाल आ रहे है कि ये पार्टी आखिर करेगी क्या? इसका मकसद क्या है? और किसने इसे बनाया है?, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। चलिए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

Abhijeet Dipke

सोशल मीडिया पर छायी Cockroach Janta Party

कॉकरोच जनता पार्टी, नाम पार्टी के लिहाज से अटपटा है। ये नाम सुनते ही मन में ढेरों सवाल आते हैं। लेकिन इसके पीछे वजह है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI Surya Kant) सूर्यकांत के बयान के बाद ये पार्टी अस्तित्व में आई। जस्टिस सूर्यकांत पर भारतीय युवाओं को ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ कहने का आरोप लगा।

CJI सूर्यकांत के इस बयान के बाद अस्तित्व में आई पार्टी

उन्होंने देश के बेरोजगारों को कॉकरोच बताया। उनका मानना था कि ऐसे युवा नौकरी में कुछ खास नहीं बन पाते हैं। हालांकी बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी पेश की थी। उन्होंने कहा था कि ये बयान उनके द्वारा फर्जी डिग्रीवालों के लिए कहा गया था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर एक नए मूवमेंट को जन्म दे दिया। इस Cockroach Janta Party पार्टी को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी? What is Cockroach Janta Party

असल में आपको बता दें कि ये कोई राजनितिक पार्टी नहीं है। बल्कि एक तरह का मूवमेंट है। राजनितिक व्यंग के तौर पर सोशल मीडिया पर इसने लोगों का ध्यान खींचा। ये युवाओं का राजनीतिक मोर्चा है। व्यंग्यात्मक ये मूवमेंट बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाता है। इससे अब तक चार मिलियन से ज्यादा लोग जुड़ चुके है। चूंकि ये हैंडल CJI के बयान के बाद बनाया गया तो इस वजह से इसे उससे जोड़कर देखा जा रहा है।

कौन है इस पार्टी को शुरू करने वाला?

रिपोर्ट्स की माने तो इस मूवमेंट के संस्थापक के तौर अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) का नाम सामने आ रहा है। अभिजीत दिपके पहले आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया ऑपरेशन्स से जुड़े थे। इस पार्टी ने राजनीतिक आलोचना और मीम्स का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर अपनी जगह पक्की है। ये पार्टी युवाओं की बेरोजगारी, राजनीतिक भ्रष्टाचार, परीक्षा में धांधली आदि गंभीर मुद्दों को उठा रही है।

इस पार्टी को ज्वाइन करने की योग्यता

इस पार्टी को अगर आपको ज्वाइन करना है तो उसको लेकर भी योग्यता बड़ी खास है। इसके लिए आपको आलसी और बेरोजगार होना चाहिए। कम से कम 11 घंटे अगर आप ऑनलाइन रहते हो तो ये पार्टी आपको अपना सदस्य बना लेगी।

बड़े-बड़े नेता भी जुड़ रहे

फिलहाल इससे TMC सांसद मोइना मित्रा और कीर्ति आजाद जैसे बड़े राजनीतिज्ञों का सपोर्ट मिल है। उन्होंने इसके पेज को फॉलो भी कर लिया है। पार्टी अपने फॉलोअर्स को कॉकरोच ही कहते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें