PM Modi Trump Meeting: युद्ध के बीच ट्रंप से मिलेंगे PM मोदी, कब होगी मुलाकात?

ईरान जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे। जी हां, दोनों नेताओं के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात फ्रांस में होने वाले G-7 समिट के दौरान हो सकती है। जिसमें शामिल होने के लिए दोनों नेता पेरिस जाएंगे। आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल संकट के बीच पहली बार ऐसा होगा जब पीएम मोदी और ट्रंप साथ मीटिंग करेंगे।
PM Modi Trump Meeting: युद्ध के बीच ट्रंप से मिलेंगे PM मोदी
Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ये मुलाकात जून महीने में हो सकती है। दरअसल G7 नेताओं की बैठक में ट्रंप भी शामिल होंगे। तो वहीं फ्रांस इस बात को पहले ही बता चुका है कि पीएम मोदी भी इस सम्मिट में हिस्सा लेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप और मोदी की मुलाकात 15-17 जून के बीच हो सकती है।
मोदी-ट्रंप के बीच आखिरी बैठक कब हुई थी?
बताते चलें कि आखिरी मुलाकात पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फरवरी, 2025 में वॉशिंगटन में हुई थी। अब 16 महीने बाद दोनों नेता एक बार फिर साथ दिखाई देंगे।
मालूम हो कि पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगा दिया था। ये टैरिफ रूसी तेल खरीद को लेकर जुर्माने के तौर पर लगाया गया था। जिससे दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ी दूरी आ गई। हालांकि दोनों देशों के बीच अब ट्रेल डील हो चुकी है।