Putin India Visit: मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत आएंगे पुतिन, BRICS Summit में होंगे शामिल

Putin India Visit: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है।इस तनाव का असर ग्लोबल सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। जिसकी वजह से पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है। भारत में भी इसकी वजह से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है।इसी संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Putin) भारत आ रहे हैं।
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत आएंगे पुतिन Putin India Visit
दरअसल 12 और 13 सिंतबर को नई दिल्ली मेंआगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन(BRICS Summit 2026) होने जा रहा है। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल होंगे। इसी को लेकर वो भारत आएंगे।
दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। जिसके अनुसार नई दिल्ली में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिएरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को भारत आने वाले हैं।
BRICS Summit में होंगे शामिल
क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुतिन नई दिल्ली में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों और ब्रिक्स समूह के भीतर बढ़ते सहयोग के बीच ये