Dehradun News

BC Khanduri को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

गणेश जोशी ने दी BC Khanduri को श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा करने से लेकर, एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उत्तराखंड के नव-निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है।

तिहासिक कार्यों को रखा जायेगा हमेशा याद: जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा। बाबा केदार से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

ये भी पढ़ें: BC Khanduri के लिए बेटी ऋतू का भावुक संदेश, बोली आज शब्द साथ नहीं दे रहे हैं…

राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित रहा जनरल साहब का जीवन: मंत्री

मंत्री ने कहा मेरे लिए जनरल साहब का सानिध्य विशेष रहा। एक वीर सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा करने से लेकर, एक कुशल प्रशासक और राजनेता के रूप में उत्तराखंड के नव-निर्माण तक, उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित रहा। देवभूमि के विकास में उनके द्वारा दिए गए ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें