नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत!, फॉर्च्यूनर की मांग, परिवार बोला- बेटी की हत्या हुई

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में एक 24 साल की नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दीपिका ने कथित तौर पर छत्त से कूदकर अपनी जान दे दी। जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। करीब डेढ़ साल पहले ही दीपिका की शादी हुई थी। इस घटना ने दहेज उत्पीड़न घरेलू प्रताड़ना को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत!, फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग, परिवार बोला- बेटी की हत्या हुई
जहां महिला के परिवार वाले इसे दहेज हत्या बता रहे है। तो वहीं शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या का मामला बताकर जांच आगे बढ़ा रही है। दीपिका एक पढ़ी-लिखी, पोस्ट ग्रेजुएट थी। शादी के महज 14 महीने बाद उसकी जिंदगी दर्दनाक तरीके से खत्म हो गई।
कौन थीं दीपिका नागर?
दीपिका नागर ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव की रहने वाली थीं। पढ़ाई में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट की हुई है। करीब 14 महीने पहले दीपिका की शादी जलपुरा गांव निवासी ऋतिक से हुई। ऋतिक के पिता मनोज प्रधान हैं। परिवार की माने तो उन्होंने बड़े ही प्यार और धूमधाम से दीपिका की शादी की। करीब एक करोड़ का खर्चा परिवार वालों ने किया।
फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग
परिजनों वालों ने बताया कि शादी के दौरान दहेज के रूप में काफी सामान, नकदी और अन्य उपहार दिए गए थे। लेकिन फिर भी ससुराल वालों का पेट नहीं भरा। शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल वालों ने फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख की डिमांड रख दी।
‘फोन पर बंया करती थी अपना दर्द
परिवार ने बताया कि मांग पूरी ना होने पर वो दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। दीपिका ने कई बार फोन पर अपने साथ हो रही चीजों के बारे में बताया। रिश्ते और समाज की वजह से वो चुप रहती थी।
संदिग्ध हालात में हुई मौत
परिवार ने बताया कि दीपिका ने फोन पर रोते हुए बताया कि उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। वो मानसिक तनाव में थी।
17 मई की रात दीपिका की मौत की खबर आई। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस ने बताया कि दीपिका ने कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर छत से छलांग लगाई। लेकिन परिवार वाले ये मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि दीपिका की हत्या की गई है। जिसे बाद में आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
अस्पताल में छोड़कर भागने का आरोप
मृतका के परिवार ने ये भी आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग दीपिका को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए। परिवार को अस्पताल में दीपिका मृत मिली। परिवार ने दावा किया कि उसके शरीर में कई चोटों के निशान थे। ऐसे में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल की जांच कर रही है।
पुलिस ने क्या कहा?
तो वहीं शैलेन्द्र कुमार सिंह, DCP सेंट्रल नोएडा ने बताया, “दीपिका की शादी ऋतिक से लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। 17 मई की रात को दीपिका द्वारा दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर छत से नीचे कूद जाने के कारण मृत्यु की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।”