BC Khanduri के आवास पहुंचा उनका पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, कई दिग्गज नेता मौजूद

BC Khanduri का पार्थिव शरीर उनके वसंत विहार आवास पर पहुंच गया है। अंतिम दर्शन के लिए आवास पर भीड़ उमड़ी हुई है। कई दिग्गज नेताओं से लेकर पूर्व सैनिकों श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।
20 मई को किया जाएगा BC Khanduri का अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है की भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार (Bhuvan Chandra Khanduri’s Funeral) कल यानी 20 मई को किया जाएगा। कल सुबह 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी के पार्थिव शव को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय लेकर जाया जाएगा, जहां पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद
भुवन चंद्र खंडूरी के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेता निशंक पोखरियाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री खजानदास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं।

लंबे समय से थे बीमार
भुवन चंद्र खंडूरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को हार्टअटैक के चलते उनका निधन हो गया।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू ऑब्जरवेशन में रखा गया था।
ये भी पढ़ें: स्वर्णिम चतुर्भुज से गांव-गांव तक सड़क, जानिए BC खंडूरी की सबसे बड़ी उपलब्धियां