National

मौत से पहले Twisha Sharma की आखिरी चैट!, बहन से बात कर किया बड़ा खुलासा!

Twisha Sharma Insta Chat: 12 मई की रात मॉडल ट्विशा शर्मा का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला था। जहां उनका परिवार ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहा है। तो वहीं ट्विशा के ससुराल पक्ष कि माने तो उन्होंने ख़ुदकुशी की है। इस मामले से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। जिसने इस केस को पेचिदा बना दिया है। इसी बीच अब इस केस में ट्विशा के चैट सामने आए है। जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है।

मौत से पहले चैट आई सामने!, बहन से बात कर किया बड़ा खुलासा! Twisha Sharma Insta Chat

दरअसल 5 महीने पहले ही 12 दिसंबर 2025 को Twisha Sharma की शादी भोपाल के समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों डेटिंग एप के जरिए मिले थे। 12 मई को उनका शव फंदे से लटका मिला था। जिसके बाद उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है। इसी बीच ट्विशा की चैट सामने आई है।

जिसमें उन्होंने बहन मीनाक्षी शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर बात की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि “मैं फंस गई हूं (I Am Trapped) लेकिन तू मत फंसना,ज्यादा बात नहीं कर सकती. सही वक्त आने पर कॉल करूंगी। ”

Bhopal

सवालों के घेरे में ट्विशा शर्मा की मौत Twisha Sharma Case

मॉडल, एक्ट्रेस और मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर चुकी ट्विशा शर्मा की मौत संदिग्ध मानी जा रही है। शादी के बाद ट्विशा पति के साथ भोपाल शिफ्ट हो गई थीं। जहां परिवार वाले इसे खुदकुशी मानने से इंकार कर रहे हैं। तो वहीं ससुराल वालों ने ट्विशा पर ड्रग एडिक्ट होने का आरोप लगाया है। ट्विशा की सास रिटायर्ड जज हैं। मौत के बाद पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पति की जमानत याचिका खारिज

बीते दिन सोमवार, 18 मई को समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत की याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी। ये मामला हाइप्रोफाइल है। जिसकी वजह से पुलिस भी बारिकी से जांच कर रही है। ट्विशा के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें FIR दर्ज कराने के लिए भी लड़ाई लड़नी पड़ी। ट्विशा के परिवार वालों ने भी कई सारे आरोप ससुरालवालों पर लगाए हैं।

मौत से पहले मां से फोन पर की बात

परिवार की माने तो उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है। ससुरालवालों ने उसकी हत्या की है। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। मौत से पहले बेटी ने मां से भी बात की थी। हालांकि पति के कमरे में आते ही अचानक फोन कॉल कट गई। जिसके बाद देर रात परिजनों को ट्विशा की मौत की जानकारी मिली।

सास ने ट्विशा शर्मा को बताया ड्रग एडिक्ट

ससुराल वालों ने कोर्ट में जमानत आवेदन दाखिल किया उसमें उन्होंने ट्विशा को ड्रग एडिक्ट बताया। सास ने बताया कि उसे ड्रग्स ने मिलने पर उसके हाथ कांपने लगते थे। साथ ही मौत से पहले ट्विशा का अबॉर्शन भी हुआ था।

इसी पर सफाई पेश करते हुए आरोप लगाया गया कि ड्रग ओवरडोज की वजह से ही ट्विशा का अबॉर्शन करवाया गया था। ट्विशा के परिजनों ने पुलिस पर भी कई आरोप लगाए। साथ ही पोस्टमार्टम में भी लापरवाही बरतने की बात कही गई। हालांकि रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हो गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें