Sports

कमांडोज के बीच MS Dhoni का अलग अंदाज!, कहा, “फिट लग रहा हूं ना?”, Video Viral

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी Mahendra Singh Dhoni आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते है। इसी बीच उनकी एक और वीडियो सुर्खियों में है। हालांकि इस बार किसी मैच की वजह से नहीं बल्कि उनका NSG कमांडोज के साथ दिल छू लेने वाला अंदाज वायरल हो रहा है।

कमांडोज के बीच दिखा MS Dhoni का अलग अंदाज

दरअसल वायरल वीडियो में धोनी चेन्नई के NSG facility में जवानों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो उनके humble nature, मजाकिया अंदाज की वजह से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में धोनी के हाथ में खाने की प्लेट है। जहां पर वो NSG कमांडोज के साथ बातचीत करते नजर आए। इसी बीच धोनी मुस्कुराते हुए खुद की तरफ इशारा करते हुए कहते है, “फिट लग रहा हूं ना?” ये बात सुनकर कमांडोज भी हंसने लग जाते है।

फैंस ने की धोनी की तारीफ, Video Viral

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस माही की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने कहा, “धोनी जहां जाते हैं, माहौल अपना बना लेते हैं।” तो वहीं एक ने कहा, “धोनी फिट है तो क्या अब वो आईपीएल खेलेंगे?”

सेना से रहा खास रिश्ता

भारतीय सेना से धोनी पहले से ही काफी गहरा लगाव रहा है। साल 2011 में उन्हें Territorial Army में Lieutenant Colonel की honorary rank दी गई थी। जिसके बाद से वो सेना में काफी समय बिताते है। साथ ही ट्रेनिंग activities में भी हिस्सा लेते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें