Haridwar NewsBig News

हरकी पैड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से ही पुलिस के होश उड़े हुए हैं।

हरकी पैड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जानकारी के अनुसार हरिद्वार पुलिस को फ़ोन कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस के अनुसार सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर अज्ञात कॉल आई थी। जिसमें कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हरकी पैड़ी समेत आसपास के इलाके को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

शराब के नशे में किया था पुलिस को फोन

पुलिस नंबर को ट्रेस कर संदिग्ध तक पहुंच। पुलिस ने रोडीबेलवाला इलाके से आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अत्यधिक शराब के नशे में था। आरोपी की पहचान पौड़ी गढ़वाल के थाना यमकेश्वर निवासी सोहन सिंह रावत के रूप में हुई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई चल रही है और जांच भी जारी है। बता दें हरकी पैड़ी हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र गंगा घाट है। जहां हर रोज लाखों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें