NationalHighlight

अब भक्त नहीं कर पाएंगे Premanand Maharaj के दर्शन! आश्रम के अंदर सबकुछ ठीक?

Premanand Maharaj Padyatra Suspended: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है। खबरों की माने तो इस बार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में आश्रम ने इसी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

उन्होंने उनकी रात्रि पदयात्रा बंद कर दी है। जी हां, अब भक्त उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे। प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत को देखते (Premanand ji Maharaj Health Update) हुए रात वाली पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। इसके साथ ही एकांतिक दर्शन भी बंद कर दिए गए हैं। इस खबर के बाद भक्तों में मायूसी छा गई।

Premanand ji Maharaj

ये भी पढ़ें:- अरे, ये क्या बोल गए Premanand Maharaj !, अनिरूद्धाचार्य के बाद प्रेमानंद जी का वीडियो वायरल

अब भक्त नहीं कर पाएंगे प्रेमानंद महाराज के दर्शन! Premanand Maharaj Padyatra Suspended

दरअसल वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Premanand ji Maharaj) के आश्रम के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनकी तबीयत इस बार ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। रविवार देर रात भारी संख्या में कई श्रद्धालु महाराज जी के दर्शन करने पहुंचे थे। हर दिन की तरह उस दिन भी भक्तों को उम्मीद थी कि प्रेमांनद महाराज रात को तीन बजे पदयात्रा पर निकलेंगे। हालांकि इस बार उनकी जगह आश्रम के शिष्य पहुंचे।

प्रेमानंद महाराज जी की तबीयत खराब Premanand ji Maharaj Health Update

जहां आश्रम के शिष्यों ने लाउडस्पीकर पर भक्तों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराज जी की तबीयत ठीक नहीं है। जिसकी वजह से पदयात्रा रद्द की जा रही है। साथ ही भक्तों से अपील की गई कि वो सड़क किनारे भीड़ ना लगाए। इस जानकारी के बाद हजारों भक्तों को महाराज जी के बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड के इस बाबा ने बदली विराट कोहली की तकदीर, जानिए

21 साल से किडनी की समस्या से जूझ रहे

आपको बाता दें कि करीब 21 साल से संत प्रेमानंद महाराज किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य कारणों की वजह से महाराजजी दर्शन नहीं देंगे। ऐसे में भक्तों ने जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें