भारत वापस आएगा चोल साम्राज्य का गौरव ! नीदरलैंड ने लौटाए11वीं सदी के ताम्र पत्र Chola Copper Plates

Netherlands Gave Chola Copper Plates to India: चोल साम्राज्य का गौरव भारत लौटेने वाला है। जी हां, नीदरलैंड सरकार भारत को 11वीं सदी के ताम्र पत्र लौटाए है। दरअसल नीदरलैंड्स की लीडेन यूनिवर्सिटी से 11वीं शताब्दी के अनैमंगलम चोल काल के 24 ताम्रपत्र यानी तांबे की प्लेट्स है। जो अब भारत वापस लाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड्स की यात्रा पर है। इसी दौरान उन्होंने इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना के बारे में बताया।
देश लौटेगा चोल साम्राज्य का गौरव ! Netherlands Gave Chola Copper Plates to India
11वीं सदी के ताम्र पत्र में 21 बड़ी और 3 छोटी प्लेट्स शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से तमिल भाषा में शिलालेख अंकित हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल से कर कहा, “यह सभी भारतीयों के लिए एक खुशी का क्षण है। 11वीं सदी के चोल काल के तांबे के पत्र नीदरलैंड से भारत वापस लाए जाने वाले हैं। मैंने प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ इस कार्यक्रम से जुड़े समारोह में भाग लिया।” इस पोस्ट में प्लेट्स की फोटो भी शेयर की गई है। प्लेट्स अंगूठी से बंधी और सील लगी हुई हैं।
नीदरलैंड सरकार ने 11वीं सदी के ताम्र पत्र भारत को लौटाए
आपको बता दें कि ये प्लेट्स राजराज चोल प्रथम और उनके पुत्र राजेंद्र चोल प्रथम के काल (लगभग 1006 ई.) की हैं। इस पल को पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए खुशी का पल बताया। साथ ही उन्होंने नीदरलैंड सरकार और लीडेन यूनिवर्सिटी का धन्यवाद दिया। यहां ये प्लेट्स 1862 से संरक्षित थीं।
पांच देशों के दौरे पर पीएम मोदी
आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों की यात्रा पर हैं। जिनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली शामिल हैं। जहां सबसे पहले वो संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। वहां से 17 मई को नीदरलैंड गए।